बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) – BMI (Body Mass Index) in Hindi

आदर्श वजन (Ideal Weight) क्या है ?

दोस्तो, बीएमआई (BMI) के बारे में जानने से पहले मैं आपको आदर्श वजन के बारे में बताना चाहता हूँ, आदर्श वजन एक चिकित्सीय परिभाषा है, जिसका अर्थ है कि आपकी उम्र, लिंग, और लम्बाई के आधार पर आपका वजन कितना होना चाहिए |

चिकित्सा विज्ञान यह तय कर सिद्ध कर चुका है कि शरीर की अतिरिक्त चर्बी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती | इसलिए यह जानना जरूरी होगा कि आपका आदर्श वजन कितना होना चाहिए |

इस के लिए कई चार्ट्स और फार्मूले हैं जिनसे शरीर का आदर्श वजन मालूम किया जा सके, इनमें से बीएमआई प्रमुख है |

बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) – BMI (Body Mass Index) in Hindi

बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) मोटापे की जांच करने का एक अंतराष्ट्रीय तरीका है |

ये शरीर की लम्बाई के आधार पर मोटापे की स्थिति के बारे में बताता है |

और आपका आदर्श वजन (Ideal weight) कितना होना चाहिए ये भी बताता है |

कैसे जानेंगे आप अपना बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स)?

दोस्तो, आप अपना बीएमआई (BMI) पता करके ये जांच सकते हैं कि आपका वजन सामान्य है, या उससे कम है, या उससे अधिक है | अब सवाल ये उठता है कि आप अपना बॉडी मास इंडेक्स (BMI) पता कैसे करेंगे, तो दोस्तो इसे जांचने के दो फ़ॉर्मूले हैं:

1) इम्पीरियल बीएमआई कैलकुलेटर फार्मूला (Imperial BMI Calculator Formula)

2) मीट्रिक बीएमआई कैलकुलेटर फार्मूला (Metric BMI Calculator Formula)

अपना बॉडी मास इंडेक्स जांचने के लिए सबसे पहले आप अपना वजन (किलोग्राम या पौंड में) और लम्बाई (मीटर या इंच में) जांच लीजिये | और फिर इन दोनों में से किसी भी फोर्मुले से आप अपना बीएमआई जान सकते हैं |

1) इम्पीरियल बीएमआई कैलकुलेटर फार्मूला (Imperial BMI Calculator Formula)

इस फोर्मुले में बॉडी मास इंडेक्स निकालने के लिए वजन (पौंड में) को लम्बाई (इंच में) के वर्ग (square) से भाग (divide) करते हैं, और फिर उसको 703 से गुना (multiply) करते हैं  |        

                          भार (पौंड में)

बीएमआई (BMI) = ——————–   X 703

                          लम्बाई का वर्ग (इंच में )      

उदाहरण के लिए मान लीजिये अगर किसी का भार 180 पौंड है और उसकी लम्बाई (कद) 70 इंच है, तो उसका बॉडीमास इंडेक्स होगा   

  180

= ————   X 703   = 25.82

70 X 70                      

  

2) मीट्रिक बीएमआई कैलकुलेटर फार्मूला (Metric BMI Calculator Formula)

इस फोर्मुले में बॉडी मास इंडेक्स निकलने के लिए वजन (किलोग्राम में) को लम्बाई (मीटर में) के वर्ग से भाग (divide) करते हैं |

                    भार (किलोग्राम में)

बीएमआई (BMI)  = ————————–

                    लम्बाई का वर्ग (मीटर में )    

उदाहरण के लिए  मान लीजिए अगर किसी का भार 75 किलोग्राम है और उसकी लम्बाई 1.80 मीटर है, तो उसका बॉडी मास इंडेक्स होगा   

        75

= —————–      = 23.14

      1.80 X 1.80     

बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) का वर्गीकरण – Classification Of BMI (Body Mass Index) in Hindi

दोस्तो, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) को नीचे लिखे वर्गों में बाँट सकते हैं:

18.4 या उससे कम ——– अंडर वेट (Underweight)

18.5 से 24.9 तक ——– नार्मल वेट (Normal Weight)

25 से 29.9 तक ——— ओवर वेट (Overweight)

30 से 34.9 तक ——— मोटापा (Obese Class I)

35 से 39.9 तक ——— मोटापा (Obese Class II)

40 या उससे ऊपर ——— मोटापा (Obese Class III)             

इसे समझने के लिए :
मान लीजिये अगर किसी का BMI 22.4 है तो वो नार्मल वेट का व्यक्ति है |
और मान लीजिये अगर किसी का BMI 29.2 है तो वो व्यक्ति ओवर वेट है |    

बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) की कुछ सीमाएं

बीएमआई (BMI) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्य मोटापा नापने का एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है | परन्तु बॉडी बिल्डर्स (Bodybuilders), या जिनकी लम्बाई (कद) बहुत ज्यादा है, या जिनकी लम्बाई बहुत कम है, और बुजुर्गों में बीएमआई मोटापे का सही मानक नहीं माना जाता |

अन्य सभी व्यक्तियों (महिलाओं/पुरुषों) में मोटापा नापने का ये संतोषजनक तरीका है |

इससे कोई भी व्यक्ति जान यह सकता है कि वो अंडर वेट है, नार्मल वेट है, ओवर वेट है, या मोटा है | बीएमआई के आधार पर वो अपनी लम्बाई के अनुसार अपना आदर्श वजन (Ideal weight) जान कर अपने वजन को सही कर सकता है, और स्वस्थ जीवन जी सकता है |

Leave a Comment