दोपहर को सोना सही है या गलत Dopahar Ko Sona Sahi Hai Ya Galat

दोपहर को सोना सही है या गलत| दोपहर की नींद किसे लेनी चाहिए और किसे नहीं

दोस्तो, इस लेख में मैं आपको बता रहा हूँ कि दोपहर को सोना सही है या गलत और दोपहर की नींद किसे लेनी फायदेमंद है और किसे नुकसानदायक है|

दोपहर को सोने के फायदे  

दोस्तो, दोपहर को कुछ समय की नींद से निम्नलिखित फायदे मिलते हैं:

  • आपकी याददाश्त बढती है|
  • दोपहर की कुछ समय की नींद सजगता (alertness) बढाती है और तनाव कम करती है|

इसलिए दोपहर के समय थोड़ी नींद (short nap) लेना अच्छा और फायदेमंद माना जाता है|

आयुर्वेद के अनुसार भी दोपहर को कुछ समय की नींद आपके तीनों दोषों (वात, पित और कफ) को संतुलित करती है|

अगर आप को रात को नींद नहीं आती तो दोपहर को सोना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है|

दोपहर को सोने के फायदे - दोपहर को सोना सही है या गलत
दोपहर को सोने के फायदे

दोपहर को सोना किसे बहुत फायदेमंद होता है

दोस्तो, दोपहर को सोना किस किस व्यक्ति को फायदेमंद होता है, इसके बारे में मैं आपको नीचे बता रहा हूँ:

  • विद्यार्थियों (स्टूडेंट्स) को
  • जिसे गुस्सा बहुत आता हो
  • जो बहुत ज्यादा पतले हैं
  • बुजुर्ग व्यक्ति को
  • जो बीमार हो
  • जिन्हें वात दोष सम्बंधित पाचन समस्या हो
  • दुःख से ग्रसित व्यक्ति
  • ज्यादा मेहनत का काम करने वाले व्यक्ति को
  • व्यक्ति जो अपना भार बढाना चाहते हैं

दोपहर को सोना किसे नुकसानदायक होता है

दोपहर को सोना जिन्हें नुकसानदायक हो सकता है, वे हैं:

  • जिन्हें डायबिटीज है
  • जिनका भार बहुत ज्यादा है
  • जो अपना भार कम करना चाहते हैं

इन्हें दोपहर को बिलकुल भी नहीं सोना चाहिए|

दोपहर को ज्यादा सोने के नुकसान - दोपहर को सोना सही है या गलत
दोपहर को ज्यादा सोने के नुकसान

दोपहर को ज्यादा सोने के नुकसान

दोस्तो, दोपहर को थोड़े समय की नींद फायदेमंद होती है, लेकिन ज्यादा सोने से उन व्यक्तियों को भी नुकसान होता है जिन्हें इससे फायदा होना हो| तो आइए जानते हैं दोपहर को ज्यादा सोने के क्या नुकसान हैं:

  • मोटापे का बढना
  • गले से संबंधित रोग होना
  • त्वचा सम्बन्धी रोग होना

अतः दोपहर के खाने के बाद एक छोटी सी नींद की झपकी लेना ही फायदेमंद है|
परन्तु अपनी दोपहर की नींद को 30 मिनट से ज्यादा न होने दें|


—————————————————–

अस्वीकरण (DISCLAIMER): इस लेख में जानकारी आपके ज्ञान के लिए दी गयी है| किसी भी उपाय/नुस्खे/दवा आदि को इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें, क्यूंकि वो आपके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानता है| हमारे किसी उपाय/नुस्खे/दवा आदि के इस्तेमाल से यदि किसी को कोई नुक्सान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी|

—————————————————–

इन्हें भी पढ़ें:

1) बदहजमी (अपच) के 9 उपाय – Badhajmi (Apach) Ke 9 Upay in Hindi

2) जीरे से वजन कम करने के 4 तरीके Cumin Seeds For Weight Loss

3) स्वस्थ रहने के 36 नियम – 36 Health Rules In Hindi

4) किसी आहार को खाने का सही समय, और कब उसे नहीं खाना चाहिए

5) जल्दी वजन कम करने के उपाय – Weight Loss Tips in Hindi

6) उपवास (व्रत): प्रकार, फायदे और नुकसान – Fasting in Hindi

—————————————————–

Leave a Comment