स्वस्थ रहने के 36 नियम – 36 Health Rules In Hindi

जीवन में स्वस्थ रहने के 36 नियम – 36 Health Rules In Hindi

दोस्तो, मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी दौलत है निरोगी काया अर्थात् मनुष्य का अपना स्वास्थ्य |

इस स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए या इस स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मनुष्य को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए |

दोस्तो, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है |

इस लेख में मैं आपको 36 ऐसे नियम बता रहा हूँ जिनका पालन करके आप बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं |

तो आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के 36 नियमों (36 Health Rules In Hindi) के बारे में:

1) सुबह के समय बिना ब्रश किये सबसे पहले 3 से 4 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं |

2) आप दिन में जब खाना खाएं जैसे ब्रेकफास्ट लंच और डिनर तो खाने के साथ पानी न पियें और न ही तुरंत खाना खाने के बाद पानी पियें |

3) आप पानी खाना खाने से कम से कम 40 मिनट पहले 1 गिलास पानी पिएं, इसके बाद पानी न पियें |

फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पियें और वो भी गुनगुना |

4) दिन में कम से कम 8 से 12 गिलास पानी अवश्य पिएं |

5) फ्रीज़ में रखा ज्यादा ठंडा पानी न पिएं |

6) अगर आप चाय पीते हैं तो कोशिश करें कि खाने के साथ पीने की जगह, थोड़ी देर बाद पियें |

क्योंकि चाय खाने में मौजूद कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण (absorption) में बाधा डालती है |

7) गर्मी में धूप से आकर, तत्काल हाथ-पैर या मुंह नहीं धोना चाहिए तथा न ही स्नान करना चाहिए |

8) जिन्हें कब्ज रहती है उन्हें पके पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए |

9) दिन में थोड़ी देर नंगे पाँव चलना चाहिए, और अगर आप हरी घास पर नंगे पाँव चलें तो ज्यादा बेहतर है |

क्यूंकि धरती के सीधे संपर्क में आने से आपके स्वस्थ्य को बहुत लाभ पहुंचता है |

10) स्वस्थ रहने के लिए प्रयाप्त नींद बहुत आवश्यक है |

नींद इतनी कम भी न हो शरीर थका थका रहे और इतनी अधिक भी न हो कि आलस्य आने लगे और मोटापे का कारण बने |

आपको 6 से 8 घंटे की नींद प्रतिदिन लेनी चाहिए |

11) स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है |

इसके लिए आप मैडिटेशन कर सकते हैं, मनोरंजक संगीत सुन सकते हैं, बच्चों के साथ खेल सकते हैं, अपनी हॉबी के अनुसार कोई कार्य कर सकते हैं |

12) सुबह खाली पेट कभी भी चाय, कॉफ़ी, दवाई, कोल्ड ड्रिंक, शराब, चटपटा या ज्यादा मसालेदार आहार न खाएं |

13) सुबह का नाश्ता जरूर करें |

14) सुबह का नाश्ता पेट भर कर करें, दोपहर का खाना सुबह के खाने से हल्का करें और रात का खाना भूख रख कर करें |

15) रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले करें |

16) दोपहर के खाने के बाद थोड़ी देर के लिए बाईं करवट जरूर लेटे |

17) रात का खाना खाने के बाद कम से कम 500 कदम जरूर चलें|

18) अपने खाने में फाइबर की सही मात्रा रखें |

19) अपना खाना अच्छे से चबाकर खाएं |

20) खाना खाते समय टीवी या मोबाइल न देखें |

21) खाना खाने के बाद वज्रासन जरूर करें |

22) रात के समय दही, चावल या राजमा जैसी भारी (गरिष्ठ) वस्तुओं का सेवन न करें |

23) सांस हमेशा नाक से ही लें, मुंह से सांस लेना कई रोगों को आमंत्रित करता है |

24) भूख लगने पर ही भोजन करें, बिना भूख के हमें कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए |

भोजन न करने से, कम करने से, या अधिक करने से भी आपकी पाचकाग्नि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है |

25) भोजन करते समय किसी भी प्रकार की चिंता, शोक, क्रोध आदि नहीं करने चाहिए |

26) रात के समय सोने से पहले दांत जरूर साफ़ करें और एक गिलास पानी पीकर सोयें |

27) मैदे से बनी वस्तुओं से परहेज ही करें, यदि नहीं कर सकते तो कम खाएं |

28) चीनी और नमक का सेवन कम करें |

चीनी की जगह गुड या शक्कर का प्रयोग करने की कोशिश करें |

29) बाजार से खाने की आदत को कम करें |

अगर आप का कुछ खाने का दिल है तो कोशिश करें कि घर पर ही बनाकर खाएं |

30) खाना खाने के बाद सौंफ / गुड खाने की आदत डालें, इससे खाना आसानी से पचने में मदद मिलती है |

31) प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें | कोशिश करें सप्ताह में पांच दिन व्यायाम करें |

नियमित व्यायाम से शरीर की क्षमता बढती है और शरीर कई रोगों से मुक्त रहता है |

32) सप्ताह में एक बार अपने पूरे शरीर की 20 से 30 मिनट तक मालिश अवश्य करें |

33) अपने खाने में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें |

34) आपका भोजन हल्का गर्म होना चाहिए |

35) सिगरेट, शराब, तम्बाकू आदि का सेवन न करें |

36) कभी भी दो विरुद्ध आहारों का सेवन एक साथ न करें जैसे मछली और दूध, नमक और दूध का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए |

दोस्तो, इन स्वस्थ रहने के 36 इन नियमों (Health Rules In Hindi) को यदि आप अपनाते हैं अर्थात इनका पालन करते हैं तो आप अपनी वृद्धायु तक भी निरोगी रहकर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं |


आशा करता हूँ कि आपको मेरे द्वारा बताए गए स्वस्थ रहने के ये 36 नियम – 36 Health Rules in Hindi पसंद आए होंगें |


————————————————————-

इन्हें भी पढ़ें:

1) बदहजमी (अपच) के 9 उपाय – Badhajmi (Apach) Ke 9 Upay in Hindi

2) जीरे से वजन कम करने के 4 तरीके Cumin Seeds For Weight Loss

3) किसी आहार को खाने का सही समय, और कब उसे नहीं खाना चाहिए

4) उपवास (व्रत): प्रकार, फायदे और नुकसान – Fasting in Hindi

5) जल्दी वजन कम करने के उपाय – Weight Loss Tips in Hindi

6) दोपहर को सोना सही है या गलत Dopahar Ko Sona Sahi Hai Ya Galat

————————————————————-

Leave a Comment